Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

सीएम हेमंत के लिए ईडी ने तैयार रखे हैं 200 से अधिक सवाल, सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत के लिए ईडी ने तैयार रखे हैं 200 से अधिक सवाल, सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन से 17 नवंबर को ईडी के सवालों का सामना करेंगे। जानकारी के अनुसार ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम से पूछताछ के लिए करीब 200 सवाल तैयार किये हैं। जिसका जबाब सीएम हेमंत को देना होगा। हेमंत सोरेन से रांची के ईडी जोनल ऑफिस में गुरुवार यानी 17 नवम्बर को पूछताछ होगी। 

सीएम से पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय से ज्वाइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों की टीम रांची पहुंच चुकी है। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए तकरीबन 200 सवालों की एक सूची तैयार की है। ईडी ने 3 नवंबर को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन किया था, लेकिन तब मुख्यमंत्री ने तीन हफ्तों का वक्त मांगा था। बाद में दोबारा मुख्यमंत्री को समन कर 17 नवंबर को हाजिर होने को कहा गया था। 

जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन जब ईडी दफ्तर जाने के लिए जब निकलेंगे तब उनके साथ काफी संख्या में भीड़ भी निकलेगी। इसे देखते हुए ईडी दफ्तर की सुरक्षा और राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में बल तैनात किये गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,022