विधानसभा उत्कृष्ट चयन समिति ने की नाम की घोषणा
टीम एबीएन, रांची। विधानसभा उत्कृष्ट चयन समिति की ओर से उत्कृष्ट विधायक के नाम की घोषणा हो गई है। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी सहित विधानसभा कर्मियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विनोद सिंह उत्कृष्ट विधायक चुने गये।