Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

नेहरु युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स जन-जन तक पहुंचायेंगे मतदाता सूची में निबंधन का संदेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेहरु युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स जन-जन तक पहुंचायेंगे मतदाता सूची में निबंधन का संदेश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य के सभी अर्हता प्राप्त नागरिकों का मतदाता सूची में निबंधन एवं मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु नेहरु युवा केन्द्र संगठन के पदाधिकारियों एवं वॉलेन्टियर्स का एक दिवसीय कार्यशाला 18.10.2022 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, रांची में हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अभी भी राज्य में सभी अर्हता प्राप्त व्यक्ति मतदाता सूची में निबंधित नहीं हैं। लगभग एक तिहाई मतदाता निर्वाचन के दौरान मतदान की प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं। युवा वर्ग की सहभागिता अन्य आयु वर्ग के मुकाबले कम है जो उनकी उदासीनता को प्रदर्शित करता है। नेहरु युवा केन्द्र संगठन मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर सकता है। नेहरु युवा केन्द्र संगठन के प्रतिनिधियों की पंचायत एवं ग्राम स्तर तक लोगो के साथ सीधा सम्पर्क है। उनके द्वारा मतदाता जागरुकता एवं मतदाता सूची में निबंधन के संबंध में जानकारी आम लोगो तक सीधा पहुंचाकर उन्हें प्रेरित एवं जागरुक किया जा सकता है। निर्वाचन साक्षरता कल्ब, मतदाता जागरुकता फोरम एवं चुनाव पाठशाला में आवश्यक नेहरु युवा केन्द्र संगठन का आवश्यक सहयोग अपेक्षित है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 दिनांक 09.11.2022 से प्रारंभ हो रहा है एवं इसमें दिनांक 08.12.2022 तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। इस दौरान सभी अर्हता प्राप्त व्यक्तियों का निबंधन मतदाता सूची में सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवधि में मतदान केन्द्रों पर दिनांक 12 एवं 13 नवम्बर तथा 19 एवं 20 नवम्बर, 2022 को विशेष कैम्प लगाया जाएगा। साथी ही सभी अपार्टमेंन्टस, हाउसिंग सोसाईटी में दिनांक 09 नवम्बर से 15 नवम्बर, 2022 तक, सभी $2 विद्यालयों में 16 नवम्बर से 22 नवम्बर, 2022 तक तथा सभी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में दिनांक 23 नवम्बर से 29 नवम्बर, 2022 तक विशेष अभियान चलाकर अर्हताप्राप्त व्यक्तियों का निबंधन कराया जायेगा। कार्यशाला में श्री देवदास दत्ता, नोडल पदाधिकारी, स्वीप झारखण्ड द्वारा निर्वाचन साक्षरता क्लब, मतदाता जागरुकता फोरम एवं चुनाव पाठशाला के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सोशल मीडिया के प्रयोग एवं निर्वाचन जागरुकता में इसकी भूमिका एवं वेब रंडियो के संबंध में पूजा बोस, नोडल पदाधिकारी, वेब रेडियो सह सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं ऋषभ आनन्द, कंसल्टेंट, सोशल मीडिया से कार्यशाला में जानकारी दी गई। राजेश रंजन वर्मा, संयुक्त सचिव द्वारा VHA & NVSP के संबंध में विस्तार से बताया गया । साथ ही एसएन जमील, प्रभारी कम्प्युटर शाखा द्वारा प्रपत्र 6, 6ख 7 एवं 8 के संबंध में बताया गया। नेहरु युवा केन्द्र संगठन की राज्य निदेशक हनी सिन्हा ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन किया एवं नेहरु युवा केन्द्र संगठन द्वारा मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,267