एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का 36वां अध्यक्ष बनाया गया। मुंबई में बीसीसीआई एजीएम में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गयी। बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। रोजर बिन्नी (67) बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में काम करना जारी रखेंगे। अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद खाली करेंगे। आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष होंगे जबकि देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव होंगे। निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल आईपीएल के नये अध्यक्ष होंगे।