Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

किसानों के लिए खुशखबरी : किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के बहाने 8 करोड़ किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसानों के लिए खुशखबरी : किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के बहाने 8 करोड़ किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 12वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही देशभर के 8 करोड़ किसानों के खाते में 2000- 2000 रुपये चले गए। इस बार केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त के लिए 16,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने दिल्ली के पूसा कैंपस में आयोजित पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 मेले के उद्घाटन के दौरान 12वीं किस्त जारी की। वहीं, प्रधानमंत्री ने इस दौरान रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 किसान समृद्धि केंद्रों का भी उद्घाटन किया। साथ ही कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए युवाओं और कृषि वैज्ञानिकों को मंत्र भी दिये। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में किसान, कृषि क्षेत्र में काम करने वाले युवा, वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में देश भर में 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप्स एक मंच पर एक साथ शामिल होंगे। सरकार का दावा है कि इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से एक करोड़ से अधिक किसान वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन में भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरूआत की। इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री भारत यूरिया बैग्स लॉन्च किया, जो कंपनियों को एकल ब्रांड नाम भारत के तहत उर्वरकों की मार्केटिंग में मदद करेगी। यानी अब सभी खाद के बैग पर भारत यूरिया, भारत डीएपी लिखा होगा। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अब तक पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत योग्य किसान परिवारों को 12 किश्तों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। इसमें से 1.6 लाख करोड़ रुपये तो सिर्फ कोविड महामारी के दौरान ट्रांसफर किए गए। वहीं, किसानों के बीच 12वीं किस्त को लेकर खुशी का माहौल है। लोग अपने- अपने अकाउंट चेक कर रहे हैं। आपके खाते में पैसा पहुंचा है कि नहीं इसे पता करने के लिए ये तरीके अपनायें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,374