Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : 40 अफसरों को मिला दिवाली बोनस, बने प्रमोटी आईएएस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : 40 अफसरों को मिला दिवाली बोनस, बने प्रमोटी आईएएस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्य प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। पदोन्नति राज्य में लगातार तीन वर्षो 2019 ,2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध दी गई है। केंद्र की अधिसूचना के आधार पर झारखंड सरकार का कार्मिक विभाग प्रोन्नति की फाइल को अंतिम स्वीकृति के लिए सीएम के पास भेज रहा है। उनकी मंजूरी के बाद प्रोन्नति वाले पदों पर अफसरों की पोस्टिंग की जायेगी। केंद्र की अधिसूचना के अनुसार 2019 की रिक्तियों के विरुद्ध जिन अफसरों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है, उनमें नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केशरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बालकिशन मुंडा, लालचंद डाडेल और गायत्री कुमारी शामिल हैं। इसी तरह 2020 की रिक्तियों के विरुद्ध नागेंद्र कुमार सिन्हा, नेल्सन एयोन बागे, शशि प्रकाश झा, अंजनी कुमार मिश्रा, संजय बिहारी अंबष्ट, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपाल जी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार राजू, रंजन रॉय, पवन कुमार एवं अनिल कुमार और 2021 की रिक्तियों पर मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा पूर्ति, मनोहर मरांडी, अमल कृष्ण, सत्यजीत, ज्ञानेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह और अभय नंदन अंबष्ट को आईएएस बनाया गया है।
विज्ञापन