Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

शॉटगन विश्व चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शॉटगन विश्व चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। शार्दुल विहान, शपथ भारद्वाज और आर्य वंश त्यागी की भारतीय तिकड़ी ने यहां आयोजित शॉटगन विश्व चैंपियनशिप की ट्रैप टीम जूनियर पुरुष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने शनिवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इटली को 6-4 से मात दी। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में पहुंचने के लिए अमरीका को शूटऑफ में 2-0 से हराया था जबकि इटली की टीम क्वालीफिकेशन राउंड में 206 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर रही थी। स्वर्ण पदक मुकाबले में भी इमैनुअल एजी, गियरमाकर बारलेता और एडोआडर एंतोनिओली की टीम ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन भारतीय टीम ने अगले तीन मुकाबले 13-12, 15-14 और 14-12 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि पांच शॉट के एक राउंड में बेहतर स्कोर वाली टीम को दो अंक दिये गये। भारतीय टीम के नायक आर्य वंश रहे जिन्होंने मैच के दौरान 25 में 24 शॉट सही लगाये। इसके अलावा शार्दुल ने 22 और शपथ ने 21 बार सही निशाना लगाया। इसी बीच, सबीरा हारिस, प्रीति रजक और आद्या त्रिपाठी की भारतीय टीम ने 172 अंकों के साथ प्रतियोगिता में सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन