Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

12 को होने वाले ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के मुख्य अतिथि होंगे सीएम

12 को होने वाले ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के मुख्य अतिथि होंगे सीएम
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने दो दिवसीय जतरा दिनांक 12 अक्टूबर 2022 की पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय परंपरागत ऐतिहासिक पाड़हा जतरा मुड़मा (मेला) 2022 आयोजन के लिए राज्य सरकार से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराये जाने का भी निवेदन किया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, धर्मगुरु तथा राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के मुख्य संयोजक बंधन तिग्गा, अध्यक्ष जगराम उरांव, सचिव रंथू उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,388