खेल समाचार
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज : पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया पहुंची मोहाली
ABN Bureau
•
18 Sep, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और टीम इंडिया के अन्य सदस्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच से पहले शनिवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहुंच गये हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 20 सितंबर से मोहाली में होना है। दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में तो तीसरा 25 सितंबर को हैदराबाद में होगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में पहुंचने वाले खिलाडिय़ों की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें कोहली के साथ दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कप्तान रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी दिख रहे हैं। टीम के साथ भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी हैं।
विराट कोहली एशिया कप 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। इस दौरान उन्होंने अपना बहुप्रतीक्षित 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाया। कोहली ने पांच मैचों में 92.00 की औसत से एक शतक और दो अर्धशतकों के साथ 276 रन बनाये। हालांकि टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच नहीं पाई।
क्योंकि अब टी-20 विश्व कप में आगामी है जो कि ऑस्ट्रेलिया में होना है, तो ऐसे में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी। भारत पिछले वर्ष सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया था। भारत सुपर 12 चरण से बाहर हो गया था।
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मो शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
ऑस्ट्रेलिया टी-20 के लिए भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका टी-20 के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन