Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खतरे के निशान को पार कर रहीं खरकई-स्वर्णरेखा नदियां

खतरे के निशान को पार कर रहीं खरकई-स्वर्णरेखा नदियां
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। शहर में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। लगातार बारिश होने के कारण शहर में बहने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान पार कर चुकी हैं, जिसके कारण तटीय इलाके में जल जमाव शुरू हो गया है। इसे देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। माइक से तटीय इलाके में रहने वाले लोगों से जिला प्रशासन चिन्हित सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रहा है। मालूम हो कि लगातार हो रही बारिश के अलावा ओडिशा के व्यंगविल डैम खरकई नदी और चांडिल डैम का फाटक खोले जाने से स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इधर, दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ने और तटीय इलाकों में बाढ़ के चलते पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजया जाधव ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मानगो कदमा शास्त्रीनगर बागबेड़ा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। जिला उपायुक्त के साथ जमशेदपुर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एडीसी, तीनों निकाय के विशेष पदाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी डेंजर जोन पर है, जिसे देखते हुए सभी तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपने घर को खाली करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के रहने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की गई है, जहां खाने-पीने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,269