Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखायेंगे तेंदुलकर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखायेंगे तेंदुलकर
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे जो कोविड-19 के कारण ब्रेक के बाद वापसी करेगी। इसमें 13 हजार 500 से अधिक धावक भाग लेंगे। धावक तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। इसमें चार हजार से अधिक धावक 21के (किमी) वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। सात हजार धावक 10 के और ढाई हजार धावक 5के वर्ग में हिस्सा लेंगे। हाफ मैराथन और 10 हजार मीटर की दौड़ के विजेताओं को सम्मानित करने वाले तेंदुलकर ने कहा, व्यायाम के रूप में दौड़ने के कई फायदे हैं, आपकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस दोनों के लिए। उन्होंने कहा, जब से महामारी शुरू हुई है तब से फिटनेस पर ध्यान कई गुना बढ़ गया है और लोगों ने सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को महसूस किया है। हाफ मैराथन बीकेसी के जियो गार्डन से शुरू और समाप्त होगी। हाफ-मैराथन (21के) सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर, 10के दौड़ सुबह छह बजकर 20 मिनट पर और 5के दौड़ सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसमें भारतीय नौसेना के दो हजार से अधिक धावक भी भाग लेंगे। हाफ मैराथन में सबसे उम्रदराज पुरुष प्रतिभागी 82 साल का होगा जबकि सबसे उम्रदराज महिला 72 साल की होगी। सबसे कम उम्र की धावक सात साल की लड़की और आठ साल का लड़का होगा जो दोनों 5के वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,779