Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा बैन से भारत को होगा करोड़ों का नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा बैन से भारत को होगा करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा द्वारा भारतीय फुटबॉल पर प्रतिबंध लगाने के बाद से आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) और आई-लीग क्लबों में भी काफी तनाव है। एआईएफएफ से जुड़ी सीनियर पुरुष टीमें पर हालांकि 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत तक एएफसी एशियाई कप में भाग लेने के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है लेकिन अगले कुछ महीनों में आयोजित होने वाले क्लबों और आयु-वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के लिए निर्धारित मुकाबलों को लेकर पेंच फंस सकता है। 1. भारतीय पुरुष राष्ट्रीय टीम : फीफा का प्रतिबंध अगर जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो वियतनाम (24 सितंबर) और सिंगापुर (27 सितंबर) के खिलाफ दो मैत्री अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द हो जाएंगे। 2. उज्बेकिस्तान में गोकुलम केरल की महिला टीम का एएफसी कप मैच इंडियन वुमेन लीग चैम्पियन गोकुलम केरल 23 अगस्त को उज्बेकिस्तान के कार्शी में घरेलू टीम सोग्डियाना-डब्ल्यू के खिलाफ एएफसी महिला क्लब चैम्पियनशिप में अपने अभियान की शुरूआत करने के लिए तैयार है। टीम 26 अगस्त को ईरान के बाम खातून एफसी से भिड़ेगी। लेकिन अब इन मैच पर संशय बन गया है। 3. मोहन बागान का एफएफसी कप में अभियान : मोहन बागान को 7 सितंबर को एएफसी कप के अंतर-क्षेत्रीय सेमीफाइनल में भाग लेना है लेकिन इसके लिए एएफसी के वैबसाइट पर जारी 8 टीमों की सूची में इस टीम का नाम नहीं है। 4. एएफसी अंडर-20 में भारत के अभियान पर खतरा : इराक में भारत को 14 सितंबर से शुरू होने वाले एएफसी अंडर-20 क्वालीफायर मैचों में भाग लेना है। हाल ही में कोच एस वेंकटेश की देखरेख में अंडर -20 सैफ कप जीतने वाली भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में मेजबान इराक, आॅस्ट्रेलिया और कुवैत के साथ बेहद मुश्किल ग्रुप में रखा गया है। 5. फीफा अनुदान गंवा सकता है : फीफा ने कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों में तीन मिलियन डालर (24 करोड़ रुपए) मंजूर किए। इस पैसे से एआईएफएफ देश में जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास के लिए कार्य करता था। प्रतिबंध जारी रहने पर सालाना 5 लाख डॉलर का अनुदान नहीं मिलेगा। बता दें कि फीफा कानून के अनुच्छेद 13 के अनुसार, विश्व फुटबॉल शासी निकाय की महासचिव फातमा समौरा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) का प्रतिनिधित्व करने वाले क्लबों और टीमें तब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की हकदार नहीं हैं, जब तक कि निलंबन हटा नहीं लिया जाता। बयान के मुताबिक इसका मतलब यह भी है कि फीफा और/या एएफसी के किसी भी विकास कार्यक्रम, पाठ्यक्रम या प्रशिक्षण से एआईएफएफ और उसके किसी सदस्य या अधिकारी को कोई फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,993