Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने लापुंग प्रखंड के बोकरंदा में लगाये 300 पौधे

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने लापुंग प्रखंड के बोकरंदा में लगाये 300 पौधे
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष- 2022 के छट्ठे चरण का आयोजन ग्राम बोकरंदा, प्रखंड- लापुंग, जिला- रांची में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, अर्जुन, सीसम, मौलसरी इत्यादि के 300 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में भैया ब्रजेश्वर नाथ शाहदेव एवं प्रियंकर नाथ शाहदेव के बगान में 30 पौधों का रोपण श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने किया। उसके उपरांत ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी की गयी, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा। श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बोकरंदा पंचायत की मुखिया सरोज मुंडा, वार्ड सदस्य- अशोक नाथ शाहदेव, उप प्रमुख विश्वनाथ मुंडा, प्रियंकर नाथ शाहदेव, आमोद नाथ शाहदेव, बिजय सिंह, फिरेंद्र साहू, कमल बैठा शामिल हुए एवं सराहनीय सहयोग दिया। श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची की ओर से शाखा मंत्री- राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, नवल किशोर सिंह, समरेंद्र सिंह, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, उदय नारायण पांडेय, प्रशान्त सिन्हा, गिरेंद्र नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, पवन कुमार, रविंद्र साहू, सौरभ चौधरी, रोहित नाथ शाहदेव, लालदेव उरांव, द्वेदनाथ शाहदेव, गिरी रतन सिंह के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.