एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आउट आफ फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली को एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। वह 17 जुलाई को इंग्लैंड दौरे के बाद से एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था और वह जिम्बाब्वे में आगामी वनडे सीरीज के दौरान भी आराम करेंगे। पिछले साल विश्व कप के बाद से कोहली ने सिर्फ़ चार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 19 मैच मिस किए हैं। उन चार मैचों में उन्होंने 20 की औसत और 128.57 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए हैं।