Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एशिया कप : टीम में कोहली-राहुल की वापसी, अर्शदीप को मौका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशिया कप : टीम में कोहली-राहुल की वापसी, अर्शदीप को मौका
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे। केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे। इसके अलावा दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। भारत ने 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी : बीसीसीआई ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत ने 15 खिलाड़ियों के साथ तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है। इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल शामिल हैं। एशिया कप के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, और आवेश खान। स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल।
विज्ञापन