खेल समाचार
बॉक्सिंग में निकहत ने दिलाया एक और स्वर्ण, ट्रिपल जंप में एल्डहॉस पॉल का गोल्ड पर कब्जा
ABN Bureau
•
07 Aug, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 10वां दिन है। भारत अब तक कुल 49 पदक जीत चुका है, जिसमें 17 गोल्ड, 13 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। आज भी भारतीय एथलीटों के पास इतिहास रचने का बढ़िया मौका रहेगा। बॉक्सिंग में भारत को अब तक तीन गोल्ड मेडल मिल गए हैं, जबकि महिला क्रिकेट टीम भी ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर सकती है। फाइनल मैच रात 9:30 बजे से शुरू होगा।
• 17 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन।
• 13 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका गोस्वामी, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अबदुल्ला अबूबैकर, शरथ कमल और साथियान ।
• 19 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन (पैरा टेबल टेनिस), भारतीय महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू हुआ और 8 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन