Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 : सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराते ही क्रिकेट में पदक पक्का

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 : सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराते ही क्रिकेट में पदक पक्का
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 की क्रिकेट स्पर्धा में खेलने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले सेमीफाइनल में इंगलैंड को हराकर अपना पदक पक्का कर लिया। बर्मिंघम के मैदान पर पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 164 रन बनाए थे। जवाब में इंगलैंड की टीम लक्ष्य भेद नहीं पाई। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात फील्डिंग में चुस्ती रही। टीम ने इंगलैंड की तीन बल्लेबाजों को रन आऊट कर मैच का पासा पलट दिया। इससे पहले बर्मिंघम के मैदान पर भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के कारण जोरदार शुरुआत की। स्मृति ने महज 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और पहले पावरप्ले में स्कोर 6 ओवर में 64 पर ला खड़ा किया। शैफाली 15 तो स्मृति 32 गेंदों में 61 रन बनाकर आऊट हुई। कप्तान हरमनप्रीत ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया को यहां जेमिमा रोडिग्ज का एक बार फिर से साथ मिला। जेमिमा ने 31 गेंदों में सात चौकों की मदद से 44 रन बनाए और टीम का स्कोर 164 तक ले गईं। जेमिमा के अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 22 रनों का योगदाान दिया। इंगलैंड की ओर से फ्रे कैप ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसी तरह कप्तान नटालिया ने 26 रन देकर एक तो कैथरीन ब्रंट ने 30 रन देकर 1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी इंगलैंड की टीम ने ओपनर डेनियल व्हाइट और सोफिया डंकले की बदौलत तेजतर्रार शुरूआत की। दीप्ति शर्मा द्वारा सोफिया को 19 रन पर आऊट कर देने के बाद तान्या भाटिया और स्नेह राणा ने मिलकर कैप्से को 13 रन पर रन आऊट कर दिया। हालांकि इस दौरान इंगलैंड की कप्तान नटालिया सीवर ने एक छोर संभाले रखा। डेनियल व्हाइट के 35 और एमी जोन्स के 31 रन पर आऊट होने के बाद भी नटालिया ने हिम्मत नहीं हारा। आखिरी ओवर में इंगलैंड को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे लेकिन स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया। अब भारत का पदक पक्का है।
विज्ञापन