Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने दी पहलवानों को बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रमंडल खेल : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने दी पहलवानों को बधाई
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता पहलवानों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। भारतीय कुश्ती दल ने खासा असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के 8वें दिन 6 पदक जीते जिनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में बजरंग पुनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में दीपक पूनिया और महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कुश्ती में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। अंशु मलिक ने महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती में रजत, जबकि महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती में दिव्या काकरान ने और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा कुश्ती में मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़ी चुनौती को पार किया और भारतीयों को गौरवान्वित किया। आप हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं। आप कामयाबी की और सीढ़ियां चढ़ें। हार्दिक बधाई...। एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने और इतिहास रचने के लिए बजरंग पुनिया को बधाई। आपकी निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आपके स्वर्ण पदक दरअसल सर्वश्रेष्ठ बनने की आपकी ललक और नए भारत की भावना को दशार्ते हैं। दीपक को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, हमारे युवा पहलवान दीपक पूनिया को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण देखने में बेहद प्रभावशाली था। आपने भारत को बहुत खुशी और मान दिलाया है। अंशु को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में रजत पदक जीतने के लिए अंशु मलिक को बधाई...। आपने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पहलवानों में से एक के तौर पर अपनी योग्यता साबित की है। आपके सभी भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। दिव्या को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, दिव्या काकरान को राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई...। आपकी अचूक दृढ़ता और फुर्ती ने भारत को दिल खुश करने वाली जीत दिलाई। आप जैसे हमारे युवा पहलवान भारतीय खेलों के भविष्य के लिए संभावनाओं से भरपूर हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, एक और प्रतिभाशाली युवा पहलवान मोहित ग्रेवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। आप जहां हैं वहां पहुंचने के लिए आपने कई चुनौतियों को पार किया है। ये देश कामना करता है कि आप भविष्य में ऐसे कई और सम्मान लाएंगे।
विज्ञापन