एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने रिकॉर्ड कुल 300 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 49 किग्रा में गोल्ड जीता था। जेरेमी ने स्नैच में अपने पहले प्रयास (स्नैच) में 136 का भार उठाया और स्वर्ण पदक की दावेदारी पेश की। उन्होंने एक बार फिर स्वर्ण के लिए बने रहने के दूसरे प्रयास में 140 किग्रा भार उठाया। जेरेमी के तीसरे प्रयास में 143 किग्रा नहीं उठा पाए। स्नैच राउंड के बाद जेरेमी 10 किग्रा आगे रहे। क्लीन एंड जर्क में जेरेमी का पहला प्रयास शानदार रहा और उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। वह फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जेरेमी क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। जेरेमी क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 165 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन वह नाकाम रहे और चोटिल हो गए। वह पीछे की ओर गिर गए। उनका कुल स्कोर 300 रहा।