Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची में 5 अगस्त से 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2022, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में 5 अगस्त से 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2022, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप -2022 का आयोजन 5 अगस्त से 7 अगस्त तक टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज होटवार रांची में आयोजित होगा। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव उत्तमचंद और उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 450 शूटर भाग लेंगे। इसमें करीब 60 तरह की अलग अलग स्पर्धा होगी जिसमें 12 साल की उम्र से लेकर 60 साल से अधिक उम्र की लोग अलग अलग प्रतिस्पधाओं में भाग ले सकते है। इसमें लड़कों एवं लड़किओं की लिए अलग अलग प्रतिस्पर्धाए है। श्री कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 7 अगस्त को आयोजित होगा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है और इस में भाग लेने वाले खिलाड़ी आॅनलाइन एंट्री लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,686