Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 179
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होगा एशिया कप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होगा एशिया कप
विज्ञापन
एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई क्रिकेट परिषद ने कहा है कि श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के कारण एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा, जबकि मेजबानी के अधिकार श्रीलंका के पास ही रहेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, श्रीलंका में एशिया कप की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास किया गया था। बहुत सोच विचार के बाद आयोजन स्थल को यूएई में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यूएई नया स्थल होगा जबकि श्रीलंका मेजबानी के अधिकार बरकरार रखेगा।
विज्ञापन