Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पंत ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंत ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एजबेस्टन के ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ दिया है। पंत ने ना सिर्फ तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 89 गेंदों में शतक पूरा किया है बल्कि उन्होंने जरूरत के समय टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया है। ऋषभ ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है। इसके अलावा पंत ने इस शतक के जरिए महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो धोनी ने साल 2006 में बनाया था। दरअसल, ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। पंत ने 89 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया, जबकि धोनी ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। यह धोनी के करियर का पहला टेस्ट शतक था। अपनी इस पारी में उन्होंने 153 गेंदों में 148 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 4 छक्के जड़े थे। पंत ने 111 गेंदों में बनाए 146 रन : आपको बता दें कि ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने के लिए आज क्रीज पर आए थे तो उस वक्त भारत का स्कोर 64-3 था। टीम इंडिया को एक महत्वपूर्ण साझेदारी की जरूरत थी और वो पंत और जडेजा की जोड़ी ने दी। पंत ने शुरु से ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने 51 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ऋषभ की यह पारी 146 रन पर खत्म हुई। पंत ने जब शतक पूरा किया तो कोच राहुल द्रविड़ की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने खड़े होकर सम्मान तालियां बजाई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,988