एबीएन डेस्क। ओलिंपिक से पहले भारतीय शूटिंग के लिए एक अच्छी खबर आई है। क्रोएशिया में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को तीसरा मेडल मिला है। यह 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने दिलाया। यह भारतीय जोड़ी 387 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर रही।
मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मनु और सौरभ को रशियन जोड़ी वितालिना बत्सरश्किना और अर्तेम चेर्नोसोव ने हराया। अब तक भारत टूर्नामेंट में एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 9वें नंबर पर काबिज है। रूस 7 मेडल 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ टॉप पर काबिज है।