Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कॉमनवेल्थ गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी चयनित

कॉमनवेल्थ गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी चयनित
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ओलंपिक दिवस पर झारखंड को बड़ा तोहफा मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया। इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। झारखंड की तीनों ही खिलाड़ी अभी नीदरलैंड में एफआइएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता खेल रही हैं। ये सभी खिलाड़ी उधर से ही 1 जुलाई से आयोजित विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,979