Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : फैंस ने की कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : फैंस ने की कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। बतौर कप्तान विराट कोहली ने अपना लोहा मनवाया है लेकिन उनके कब्जे में आइसीसी की एक भी ट्रॉफी नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर हार गई हो, पिछले चार वर्षों में ये तीसरी बार है, जब टीम इंडिया आईसीसी का खिताब जीतने से चूक गयी है। विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा था। तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आइसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो फिर से नाकाम रहे। डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस निराश हैं। फैंस ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कोहली को कप्तानी से हटाने तक की मांग कर दी। वहीं, किसी ने कहा कोहली टीम इंडिया को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) न बनाएं। बता दें कि कोहली आइपीएल की फे्रंचाइजी आरसीबी के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ये टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीती है।
विज्ञापन