Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

IND vs ENGW Test: 7 वर्ष बाद महिला टीम खेल रही टेस्ट क्रिकेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
IND vs ENGW Test: 7 वर्ष बाद महिला टीम खेल रही टेस्ट क्रिकेट
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। एक तरफ जहां पुरुषों की क्रिकेट में टेस्ट को सर्वश्रेष्ठ आंका जाता है तो दूसरी ओर महिलाओं के बीच यह प्रारूप लगभग गायब-सा रहता है। भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे को ही ले लीजिए। लगगभ 7 वर्ष बाद भारतीय महिला टीम टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरी है। भारतीय टीम सात साल में पहला टेस्ट खेल रही है। टीम ने पिछला टेस्ट नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैसुरू में खेला था। लंबा अंतराल होने का असर यह है कि 5 खिलाड़ियों ने यहां डेब्यू किया। मैच की बात करें तो इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने काउंटी ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस बीच कप्तान नाइट के लिए भी यह ऐतिहासिक लम्हा है। वह इंग्लैंड की तरफ से आज 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर रही हैं। भारत की ओर शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा टेस्ट में डेब्यू कर रही हैं। इंग्लैंड की ओर से सोफिया डंकली ने भी इस मैच से टेस्ट में पदार्पण किया है। डंकली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं जो इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम करीब सात साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। टेस्ट मैच की विजेता टीम को चार अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन