Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशिया कप : जापान को हरा भारत ने जीता कांस्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशिया कप : जापान को हरा भारत ने जीता कांस्य
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के कांस्य पदक मुकाबले में जापान को बुधवार को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीबीके एरिना में हुए इस मुकाबले में भारत ने राजकुमार पाल के गोल की बदौलत जापान को शिकस्त दी। राजकुमार ने पहले ही क्वार्टर में मैच का इकलौता गोल कर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके अलावा जापान को सात पेनल्टी कॉर्नर और भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। भारत ने 11 बार जबकि चीन ने 10 बार विरोधी टीम के सर्किल को भेदने में सफलता हासिल की। मैच के अंतिम मिनट में भारत ने सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी एशिया कप का अपना दूसरा कांस्य पदक जीत लिया। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में कोरिया और मलेशिया एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,583