Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

विपिन पांडेय बने खेलो इंडिया यूथ गेम में झारखंड योगासन टीम के मैनेजर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विपिन पांडेय बने खेलो इंडिया यूथ गेम में झारखंड योगासन टीम के मैनेजर
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पंचकूला हरियाणा में 4 जून से लेकर 13 जून तक आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम में झारखंड योगासन टीम के मैनेजर के रूप में धनबाद निवासी धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के खेल शिक्षक विपिन कुमार पांडेय का चयन झारखंड खेल प्राधिकरण ने किया है। श्री पांडे के चयन पर धनबाद जिले के योग प्रेमी एवं खेल शिक्षकों ने इन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पतंजलि परिवार से मंजीत सिंह धनबाद डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन के संरक्षक सह केदार हॉस्पिटल के डायरेक्टर परीक्षित पांडेय, अध्यक्ष मनोज सिंह, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन धनबाद के सचिव कुणाल कुमार, बैडमिंटन कोच संदीप कुमार, डॉ शैलेश कुमार, धनबाद जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र रवानी, आरती कुमारी, आरती सिंह, अमित कुमार, प्रदीपता बनर्जी, प्रभाकर वर्णवाल, महादेव सिंह, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड अध्यक्ष संजय सिंह, एसएस जिम बाघमारा के विकास पांडेय, बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, लातेहार डीएसओ शिवेंद्र सिंह, चतरा डीएसओ प्राण महतो सहित सैकड़ों खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,703