खेल समाचार
दूसरी झारखंड स्टेट एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का हुआ समापन
ABN Bureau
•
30 May, 2022
•
9 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची 10 स्वर्ण, 10 रजत तथा 4 कास्य पदक, सहित कुल 24 पदक, लेकर बिजेता बनी। वहीं, धनबाद 5 स्वर्ण एवं 6 रजत 6 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक, लेकर उप-बिजेता तथा, देवघर 3 स्वर्ण लातेहार को एक पदक प्राप्त हुये। आज झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वाधान में धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के द्वारा जेएनएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीगवाडीह धनबाद में दूसरी झारखंड स्टेट एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची, देवघर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, मेजबान धनबाद से करीब 96 खिलाड़ी भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के डायरेक्टर डॉ आरएन चौबे तथा झारखंड जिमनास्टिक संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर झारखंड जिमनास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक वीडियो के माध्यम से प्रतियोगिता में जुड़े एवं गोविंद झा (कोषाध्यक्ष) राजीव रंजन (चेयरमैन कंट्रोल कमिटी) राकेश पांडे (परवेक्षक) तूलिका श्रीवास्तव (टेक्निकल डायरेक्टर) जितेंद्र कुमार (टेक्निकल डायरेक्टर) दीपक कुमार गुप्ता (सांख्यिकीविद) रंजना रंजन, राज्य संघ उपस्थित रहे। झारखंड जिमनास्टिक संघ के तकनीकी पदाधिकारियों प्रतियोगिता द्वारा सुचारू रूप से चली। पूरे प्रतियोगिता के दौरान जज की भूमिका में तूलिका श्रीवास्तव, रंजना रंजन, दीपक गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मौके पर धनबाद जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पांडे, महासचिव महेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव कुसुम महतो, राहुल आनंद, अजय कुमार सिंह, डॉ एमके ठाकुर, एंजेल होम के संतोष कुमार सिंह, खेल शिक्षक स्कूल के वरीय खेल शिक्षक अजय चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
परिणाम : - नेशनल डेवलपमेंट, पहला : अपुर्व (धनबाद), दूसरा : जैज़में कौर बग्गा (रांची) तीसरा : रूद्र कुमार (रांची)। सब जूनियर बालक वर्ग (सोलो एवेंट) पहला : संजय कुमार (देवघर) दूसरा : समीर स्वानसी (रांची) तीसरा : ओम कुमार (धनबाद)। सब जूनियर बालिका वर्ग (सोलो एवेंट) पहला : इषिका कुमारी (धनबाद) और मुस्कान गुप्ता (धनबाद) दूसरा : नेहा कुमारी (धनबाद) तीसरा : रीधिमा कुमारी (धनबाद)।
जूनियर बालक : (सोलो एवेंट), पहला : आयुष स्वांसी (रांची), दूसरा : नयन कच्छप (रांची) और यस कुमार (धनबाद) तीसरा : विवेक कुमार, (लातेहार)
जुनियर बालिका वर्ग (सोलो एवेंट) पहला : सोनाली कुमारी (रांची) दूसरा : अंशिका कुमारी (धनबाद) तीसरा : तनुश्री कुमारी (रांची)।
सीनियर बालक (सोलो एवेंट) पहला : सुरज केसरी (देवघर) दूसरा : विशाल कुमार (धनबाद) तीसरा : आकाश लोहरा (रांची)
सीनियर बालिका (सोलो एवेंट)पहला : सुर्भी थापा (रांची) दूसरा : श्रुति सेनापति (रांची) और दीप कुमारी मांझी तीसरा : स्वास्तिका राज (रांची), सब जूनियर (डुएट) पहला : ओम कुमार (धनबाद) और रीधिमा कुमारी (धनबाद), दूसरा : मुस्कान गुप्ता (धनबाद) और अपुर्व कुमार (धनबाद), जूनियर (डुएट) पहला : नयन कच्छप (रांची) और सोनाली कुमारी (रांची) दूसरा : तनुश्री कुमारी (रांची) और आयुष स्वांसी (रांची), तीसरा : अंबिका कुमारी (धनबाद) और यस कुमार (धनबाद)।
सीनियर (डुएट) पहला : विकास गोप (रांची) और श्रुति सेनापति (रांची) दूसरा : राजवीर केरकेट्टा (रांची) और दीपिका लामा (रांची)
ट्रीओ जूनियर पहला : आयुष लोहरा, अयुष स्वान्सी और नयन कच्छप (रांची), दूसरा : तनुश्री कुमारी, अनुराग कुमार और इशिता कुमारी (रांची) तीसरा : रीतिका कुमारी, मुरली कुमार और राज कुमार।
ट्रीओ सीनियर- पहला : विकास गोप, श्रुति और सुरभी थापा (रांची), दूसरा : राजवीर केरकेट्टा, अमित गोप और सुरज केसरी (रांची)
तीसरा : करण कुमार, संजय कुमार और आकाश लोहरा (धनबाद), जूनियर पी- टाइट्स (पांच मेम्बर), (आयुष एंड ग्रुप) रांची धनबाद जिमनास्टिक टीम एंड ग्रुप- सीनियर पी- टाइट्स (पांच मेम्बर), पहला : (विकास एंड ग्रुप) रांची। दूसरा : (सूरज एंड ग्रुप) रांची, ऐरो डांस- रांची टीम (विकास एंड ग्रुप)।
विज्ञापन