Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

इंडोनेशिया को 16-0 से हरा भारतीय पुरुष हॉकी टीम नॉकआउट में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंडोनेशिया को 16-0 से हरा भारतीय पुरुष हॉकी टीम नॉकआउट में
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के अपने आखिरी पूल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर-2 में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम के अंक हालांकि पाकिस्तान के बराबर ही हैं लेकिन आखिरी गेम में किए 16 गोल के कारण उनकी रेटिंग अच्छी हो गई। इसी कारण उन्हें पाकिस्तान के ऊपर सुपर-4 में जगह मिल गई। भारत के साथ एशिया कप सुपर-4 में जापान, साऊथ कोरिया और मलेशिया की टीम भी पहुंच गई है। भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला पाकिस्तान आखिरी मिनट में गोल कर ड्रा करवा लिया था। इसके बाद जापान ने भारतीय टीम को 5-2 से हरा दिया था। भारत लगभग बाहर था। लेकिन जैसे ही जापान ने पाकिस्तान को हरा दिया तो भारत के लिए आखिरी लीग मुकाबला बड़े अंतर के साथ जीतकर आगे बढ़ने का मौका बन गया। भारतीय टीम ने इसको पूरा फायदा उठाया और इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबले में 16-0 से जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह बना ली।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,280