Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

फ्रेंच ओपन : ग्रैंड स्लेम में 300वां मुकाबला जीते राफेल नडाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
फ्रेंच ओपन : ग्रैंड स्लेम में 300वां मुकाबला जीते राफेल नडाल
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रौलां गैरो के 13 बार के विजेता स्पेन के स्पेन के राफेल नडाल ने बुधवार को अपना 300वां ग्रैंड स्लेम मुकाबला जीतते हुए फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। स्पेन के टेनिस स्टार नडाल ने कोर्ट फिलिप चैटरियर में हुए मुकाबले में फ्रांस के कोरेंटिन मुटेट को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। रिकॉर्ड 21 बार ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम करने वाले नडाल 300 ग्रैंड स्लेम मुकाबले जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोजर फेडरर 369 और नोवाक जोकोविच 324 ग्रैंड स्लेम मुकाबले जीत चुके हैं। नडाल ने मैच के बाद कहा, पिछले दो महीने मेरे लिये आसान नहीं रहे हैं। सीजन की शुरुआत बेहतरीन, अविस्मरणीय और बेहद भावपूर्ण रही है। उन्होंने कहा, इंडियन वेल्स के बाद मेरी पसलियों में कुछ समस्या के कारण मुझे कोटर् से दूर जाना पड़ा था, इसलिए मैं दिन-प्रतिदिन प्रयास कर रहा हूं और मुकाबले जीतने से बहुत मदद मिलती है। आज रात की तरह मुकाबले जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। यह मुझे कल फिर अभ्यास करने और कल के बाद एक और मुकाबला खेलने का मौका देता है। मैं अभी सिर्फ इस बात से खुश हूं कि मैं रौलां गैरो में हूं, जो इस साल मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।
विज्ञापन