एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को थाइलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की ओलंपिक चैंपियन चेन यु फेई से हारा का सामना करना पड़ा। यु फेई ने 21-16-21-17 से लगातार दोनों सेट अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने जापान की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची पर तीन गेम में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सिंधु ने जापान की दूसरी वरीय खिलाड़ी को 51 मिनट में 21-15, 20-22, 21-13 से हराया था। लेकिन सेमीफाइनल में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा।