Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

निर्णायक मुकाबले से होगा सीरीज का फैसला

निर्णायक मुकाबले से होगा सीरीज का फैसला
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को यहां होने वाले पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में दोनों देशों के बीच पांच मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने कल खेले गए चौथे मैच में इंग्लैंड के मुकाबले हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को आठ विकेट पर 177 रन पर रोक कर सीरीज में बराबरी हासिल करने वाली जीत अपने नाम की। इंग्लैंड ने इससे पहले तीसरा मैच आठ विकेट से जीता था, जबकि भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से जीत कर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की थी। इंग्लैंड ने पहला मैच आठ विकेट से जीता था। भारत ने दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती थी। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 मार्च से शुरू हो रही है और भारतीय टीम वनडे सीरीज में विजयी अंदाज में उतरना चाहेगी, लेकिन इसके लिए उसे आखिरी टी-20 मुकाबला जीतना होगा जो पहले चार मैचों की तरह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,601