Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आईपीएल : 6500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईपीएल : 6500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली हालांकि खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उन्होंने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए आईपीएल में अपने 6500 रन पूरे किये। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। कोहली के ठीक पीछे पंजाब किंग्स के शिखर धवन हैं जिन्होंने आईपीएल में 6186 रन बनाये हैं। इस सीजन से पहले कोहली को यह कीर्तिमान रचने के लिये 217 रन की आवश्यकता थी। खराब फॉर्म से जूझ रहे किंग कोहली को यह रन बनाने में कुल 13 मैच लगे।इस सीजन में कोहली तीन बार पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। 2010 से अब तक कोहली ने हर आईपीएल सीजन में 300+ रन बनाये हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में आया था जब उन्होंने चार शतकों की मदद से 973 रन जड़कर आरसीबी को पांच साल बाद फाइनल मे पहुंचाया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,055