Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : आंध्र प्रदेश को 10-0 से हरा झारखंड क्वार्टर फाइनल में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : आंध्र प्रदेश को 10-0 से हरा झारखंड क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने सोमवार को अपने दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश को 10-0 गोल से पराजित किया। इस मैच के बाद क्वार्टर फाइनल में झारखंड की टीम प्रवेश कर गई। यह प्रतियोगिता 6 से 17 मई तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जा रही है। हॉकी झारखंड ने अभी तक इस प्रतियोगिता के दो मैच में कुल 46 गोल कर चुकी है। अपने दूसरे मुकाबले में झारखंड टीम की प्रमिला सोरेंग ने मैच के 30वें सेकेंड में ही पहला गोल कर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। झारखंड की ओर से प्रमिला सोरेंग ने खेल के पहले और 30वें मिनट में गोल दागे। वहीं अलबेला रानी टोप्पो 38 और 40वें मिनट में 2 गोल किए। रोशनी डुंगडुंग ने भी 41 और 44वें मिनट में 2 गोल दागे। जबकि सुभासी हेमरोम ने 34वें मिनट, वेतन डुंगडुंग 11वें मिनट, एडलिन बागे 52वें मिनट और फुलमनी भेंगरा ने 60वें मिनट में एक-एक गोल कर टीम को विजय दिलाई है। झारखंड टीम की इस ताबड़तोड़ गोल के कारण मध्य प्रदेश की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। झारखंड हॉकी टीम ने पिछले मैच में हॉकी पांडुचेरी को 36-0 गोल से पराजित किया था। अभी तक झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता के अपने मात्र दो मैच में कुल 46 गोल कर चुकी है। इस तरह गोल की तालिका में झारखंड सबसे ऊपर नजर आ रही है। झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह रजनीश कुमार मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, असरिता लकड़ा, विजय सनातन सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,643