Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

राष्ट्रीय महिला हॉकी सब जूनियर और राष्ट्रीय पुरुष जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी तेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय महिला हॉकी सब जूनियर और राष्ट्रीय पुरुष जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी तेज
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की हॉकी का हुनर एक बार जूनियर स्तर तहलका मचाने को तैयार नजर आ रहा है। रांची के बरियातू हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय महिला सब जूनियर और राष्ट्रीय पुरुष जूनियर चैपियनशिप के लिए कैंप लगा है। यहां से झारखंड की टीम का एलान किया जाना है। इस कैंप में 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए लड़कियां भाग ले रही हैं। इसका आयोजन मणिपुर में 11 मई से 22 मई तक होना है। वहीं, लड़कों के लिए तमिलनाडु में राष्ट्रीय जूनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का 17 से 28 मई के बीच आयोजन होना है। इस कैंप से बेस्ट 18 लड़कों और लड़कियों का चयन झारखंड की टीम के लिए किया जाएगा। कोच करुणा पूर्ति की मानें तो कैंप में पेनाल्टी कॉर्नर समेत तमाम कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का रिकॉर्ड सुधारना है। कोच बताती हैं कि जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का यह बड़ा मौका है। वहीं, राष्ट्रीय पुरुष जूनियर चैपियनशिप में झारखंड की टीम में शामिल होने को बेताब नजर आ रहे लव लाइट कुजूर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से झारखंड के किसी पुरुष खिलाड़ी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर नहीं आया है। इस बार इस कमी को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। बरियातू हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के कैंप में शामिल होने वाली रीना कुमारी ने बताया कि उसे भी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे की तरह अपनी पहचान बनानी है। रीना ने बताया कि जूनियर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का फायदा सीनियर स्तर पर मिलता है। राष्ट्रीय जूनियर स्तर पर होने वाली इस सबसे बड़ी चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी झारखंड की टीम में शामिल होने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते क्योंकि यहीं से उनके सीनियर स्तर पर नेशनल टीम में खेलना का रास्ता खुलता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,809