Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशिया कप पुरूष हॉकी : 23 मई को पहले मुकाबले में भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशिया कप पुरूष हॉकी : 23 मई को पहले मुकाबले में भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की टीम
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गत चैम्पियन भारत का सामना एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में 23 मई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट 23 मई से एक जून तक खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले दिन आखिरी मैच में एक-दूसरे से खेलेंगे। टोक्यो ओलिम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम को पूल ए में जापान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश हैं। पाकिस्तान के बाद भारत 24 मई को जापान से खेलेगा। आखिरी पूल मैच में उसे 26 मई को इंडोनेशिया से खेलना है। टूर्नामेंट सुपर4 पूल प्रारूप में खेला जाएगा। हर पूल से शीर्ष 2 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। फाइनल एक जून को होगा। भारत और पाकिस्तान ने 3-3 बार जबकि दक्षिण कोरिया ने 4 बार एशिया कप जीता है। भारत ने 2003 में कुआलालम्पुर, 2007 में चेन्नई और 2017 में ढाका में खिताब जीते।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,016