Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान बने बेन स्टोक्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान बने बेन स्टोक्स
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जो रूट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड की टीम को उसका नया कप्तान मिल गया है। हरफ़नमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे। पांच वर्षों तक इंग्लैंड की टीम को बतौर कप्तान सेवा देने के बाद जो रूट ने इस्तीफ़ा दे दिया था। रूट के इस्तीफ़े के बाद ही उनके उत्तराधिकारी की तलाश थी। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के 81वें टेस्ट कप्तान होंगे। नए कप्तान के तौर पर उनका नाम इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने सुझाया था। जिस पर मंगलवार शाम इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी हामी भर दी। बेन स्टोक्स की नियुक्ति पर रॉब की ने कहा, "मुझे इस रोल के लिए बेन को ऑफ़र करने में किसी प्रकार की झिझक महसूस नहीं हुई। इस टीम को रेड बॉल क्रिकेट में आगे ले जाने के लिए बेन स्टोक्स सबसे योग्य व्यक्ति हैं। मुझे इस बात कि ख़ुशी है कि उन्होंने इस प्रस्ताव और सम्मान को स्वीकार लिया है। वह इस अवसर और दायित्व को डिज़र्व भी करते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,689