Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आईपीएल प्लेआॅफ का शेड्यूल जारी, जानें कहां होगा फाइनल मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईपीएल प्लेआॅफ का शेड्यूल जारी, जानें कहां होगा फाइनल मैच
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद शनिवार को पुष्टि की कि तीन टीमों की महिला चैलेंजर का आयोजन 24 से 28 मई तक लखनऊ में होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े एक प्रमुख विकास में प्ले-आॅफ और एलिमिनेटर मैच 24 और 26 मई में कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि दूसरा प्लेआॅफ और फाइनल 27 और 29 मई को अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इन मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की पूरी मौजूदगी होगी। बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि महिला चैलेंजर सीरीज 24 से 28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। जहां तक पुरुषों के आईपीएल नॉकआउट चरण के मैचों का संबंध है। यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसमें 22 मई को लीग चरण के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए दर्शकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,026