Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

मोरहाबादी के रेस वॉक चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोरहाबादी के रेस वॉक चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पिछले 3 सालों से राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित सड़क पर रेस वॉक चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण समय पर इस चैंपियनशिप का आयोजन नहीं किया जा सका था। लेकिन अब चीजें सामान्य हो रही है और इसी के मद्देनजर शनिवार से 9वीं इंडियन रेस वॉक चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेस वॉकर पंहुचे है। पिछले सत्र में रांची के इसी मोरहाबादी मैदान के सड़क (ट्रैक) पर कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेस वॉकर ने ओलंपिक क्वालीफाइंग अंक हासिल किया था, जिसमें भावना जाट, प्रियंका गोस्वामी, संदीप कुमार जैसे और भी कई नाम शामिल है। इस साल भी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेस वॉकर पहुंचे हैं। मोरहाबादी का यह ट्रैक 5 साल के लिए सर्टिफाइड किया गया है और 2 साल तक इसी ट्रैक पर रेस वॉक चैंपियनशिप का आयोजन लगातार किया जाएगा। 3 साल तक यहां आयोजन सफलता पूर्वक हुआ है। इस चैंपियनशिप की 9वी इंडियन रेस वॉक चैंपियनशिप चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। 16 और 17 अप्रैल को मोरहाबादी मैदान का यह क्षेत्र खिलाड़ियों से गुलजार होगा। इस चैंपियनशिप में देश भर के ढाई सौ एथलीट शामिल हो रहे हैं। इसमें पहले दिन 20 किलोमीटर महिला और 20 किलोमीटर पुरुष वर्ग के लिए चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इस चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने वाले रेस वॉकर एशियन गेम में पार्टिसिपेट करने के लिए क्वालीफाई करेंगे साथ ही कॉमन वेल्थ गेम और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई करेंगे। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता इन खिलाड़ियों के लिए कई मायने में खास है। खिलाड़ी कहते हैं कि रांची का यह ट्रैक देश के अन्य ट्रैक से बेहतर है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,053