Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पंडितों की कहानी देख रो पड़े पंडित-पुरोहित

पंडितों की कहानी देख रो पड़े पंडित-पुरोहित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बुधवार को फन सिनेमा में पंडित, पुजारी, पाहन, बैदा, महंत और संत समेत करीब 240 से अधिक लोगों ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। लोगों में ललक ऐसी थी कि कई लोग सीट नहीं मिलने पर सीढ़ी पर बैठकर ही शांतिपूर्वक फिल्म देख। फिल्म दिखाने वाले प्रायोजक अजय कुमार सिंह थे। तपोवन मंदिर परिसर में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए, जहां पूर्व मंत्री सीपी सिंह, महानगर संचालक पवन मंत्री, कार्यवाह विजय जी, संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, प्रचारक विजय घोष, प्रचार प्रमुख संजय आजाद, गंगोत्री कुजूर, दिनेश उरांव, मुनचुन राय, मंजुलता दुबे, बबीता वर्मा, मंजू गडयान, सिल्पा डालमिया, सरना धर्म गुरू दिनेश टोप्पो, पत्रकार मनोज मिश्र, मिथिलेश्वर मिश्र, कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, अभिषेक चौबे, प्रवीण मिश्र समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रायोजक अजय सिंह ने कहा यह फिल्म हर सनातनी को देखना चाहिए। समाज के परिवर्तन का पुरोधा वर्ग (पंडित-पाहन) फिल्म नहीं देख पाते थे, जिन्हें फिल्म दिखानी चाहिए। कार्यक्रम संचालक स्वामी दिव्यज्ञान जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हर शहर में आयोजित हो। पंडित रामदेव पाण्डेय ने कहा कि जिस कश्मीर से जीसस क्राइस ने ज्ञान लिया, उस शंकराचार्य-बुद्ध की धरती पर इतनी बर्बरता धर्मांधता कैसे आई यह अनुसंधान का विषय है। भारत सेवा संघ आचार्य प्रांत प्रमुख भुतेसानन्द जी, आचार्य कृष्ण कांत शास्त्री, पंडित संतोष पाठक सहित धर्माचार्य उपस्थित होकर फिल्म देखे। फिल्म देखने के लिए छतरपुर, गढ़वा, टांगीनाथ धाम आदि जगहों से लोग आए थे। बताते चलें कि देश में ऐसा पहली बार हुआ कि मंदिर के पुजारी, महंत, संत, पाहन, पुजारी, बैगा आदि एक साथ फिल्म देखे हैं। यह जानकारी पंडित रामदेव पाण्डेय ने दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.