Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा घाटी के जंगल में लगी आग एनएच 31 तक पहुंची

कोडरमा घाटी के जंगल में लगी आग एनएच 31 तक पहुंची
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। बिहार झारखंड को जोड़ने वाली कोडरमा घाटी के जंगल में आग लगी हुई है। जंगल में आग का दायरा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। करीब 8 से 10 स्थानों पर जंगल में लगी आग कई जगहों पर एनएच- 31 तक पहुंच गई है। आग के कारण जंगल के बीच धुएं का गुबार साफ देखता जा सकता है। महुआ चुनने वाले और इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के द्वारा फेंके गए सिगरेट की चिंगारी से जंगल में आग के भयावह रूप धारण करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में इस रोड से गुजरने वाली एलपीजी गैस टैंकर और पेट्रोल डीजल के टैंकर को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां थोड़ी सी असावधानी से किसी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.