Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

वर्ल्ड टी-20 पर कोरोना का साया: UAE में हो सकता है टूर्नामेंट, अक्तूबर में भारत को करनी थी मेजबानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वर्ल्ड टी-20 पर कोरोना का साया: UAE में हो सकता है टूर्नामेंट, अक्तूबर में भारत को करनी थी मेजबानी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। भारत में पैर पसार चुके कोरोना वायरस से रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बीच देश में आईपीएल का आयोजन भी जारी है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) बंद स्टेडियम के भीतर टूर्नामेंट करवा रहा है। अब खबर आ रही है कि 18 अक्तूबर से शुरू होने वाला वर्ल्ड टी-20 भारत की जगह यूएई में हो सकता है। बीसीसीआई के पास प्लान B : बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यूएई आयोजन स्थल के रूप में हमारे प्लान का हिस्सा है। अगर अक्तूबर तक हालात नहीं सुधरे और देश में विश्व कप का आयोजन संभव न हुआ तो हम प्लान बी पर काम करेंगे। इस बारे में आईसीसी से भी बात हो रही है। इस साल 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है। याद हो कि पिछले साल का आईपीएल भी कोरोना संक्रमण के चलते संयुक्त अरब अमीरात में ही हुआ था। यूएई में ही क्यों होगा विश्व कप?- बीसीसीआई ने पिछले साल संयुक्त अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ एक करार किया है। इस समझौते के तहत यूएई में टी-20 विश्व कप के आयोजन में कोई परेशानी नहीं आएगी। अगर ऐसा हुआ तो कोई हैरानी नहीं होना चाहिए क्योंकि भारत कोरोना वायरल की जानलेवा लहर झेल रहा है। इस बीच डर के कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर स्वदेश भी लौट चुके हैं।
विज्ञापन