Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

छह टीमों के साथ अगले साल से शुरू होगा महिला आईपीएल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छह टीमों के साथ अगले साल से शुरू होगा महिला आईपीएल
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला आईपीएल को लेकर हो रही लंबे समय से मांग को बीसीसीआई ने आखिर मान लिया है और अगले साल से 6 टीमों वाले टूर्नामेंट का प्रस्ताव रख दिया है। शुक्रवार 25 मार्च को मुंबई में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बीसीसीआई अधिकारियों ने महिला आईपीएल शुरू करने को लेकर चर्चा की, जिसमें निष्कर्ष निकला कि देश में हर साल महिला आईपीएल टूर्नामेंट आयोजित करने की बड़ी संभावना है। इस तरह बीसीसीआई ने 6 टीमों के साथ टूर्नामेंट के आगाज का प्रस्ताव रखा और इसे 2023 में शुरू करने के लिए पूरे प्रयासों के प्रति वचनबद्धता जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने फैसला किया है कि इन 6 टीमों के चयन के लिए पहला प्रस्ताव मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजियों को ही दिया जाएगा। बीसीसीआई ने नए सीजन से आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 से 10 कर दी है। ऐसे में बोर्ड इन फ्रेंचाइजियों के सामने महिला टीम बनाने का प्रस्ताव रखेगा। अगर इसमें पूरी तरह से सफलता नहीं मिलती है, तो बोर्ड फ्रेंचाइजियों के लिए नए आवेदन मंगाएगा।
विज्ञापन