Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टेनिस : 25 साल की उम्र में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी का संन्यास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टेनिस : 25 साल की उम्र में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी का संन्यास
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने संन्यास का एलान कर सभी को चौंका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी ने 25 साल की उम्र में अचानक से टेनिस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। बार्टी ने आज सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, टेनिस से संन्यास की घोषणा करते हुए आज का दिन मेरे लिए कठिन और भावनाओं से भरा है। मुझे नहीं पता था कि इस खबर को आपके साथ कैसे साझा किया जाए इसलिए मैंने अपनी अच्छी दोस्त केसी डेलाक्वा से मेरी मदद करने के लिए कहा। इस खेल ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और गर्व महसूस कर रही हूं। इस सफर में मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए धन्यवाद।बार्टी ने अपने करियर में तीन ग्रैंड स्लैम जीते। सबसे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 2021 में विम्बलडन और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीता। यूएस ओपन में बार्टी दो बार (2018, 2019) चौथे राउंड से बाहर हुई थीं। बार्टी ने अपने छोटे से करियर में 15 एकल और 12 युगल खिताब जीते। वह लगातार 114 हफ्ते तक शीर्ष खिलाड़ी बनी रहीं। वह लगातार सर्वाधिक दिन तक नंबर एक स्थान पर रहने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,568