खेल समाचार
एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
ABN Bureau
•
19 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
अभी टी-20 की जंग जारी ही है कि इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे टीम का भी एलान हो गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और टी-20 डेब्यू में अर्धशतक ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में पहली बार जगह मिली है। हाल ही में शादी करने वाले जसप्रीत बुमराह अभी भी छुट्टी पर ही चल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ टीम में वापसी करने में नाकाम रहे हैं। इसके साथ ही देवदत्त पडीक्कल को भी अभी और इंतजार करना होगा।
भारतीय दल इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
विज्ञापन