Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फॉलोऑन खेल रहे श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 10/1

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फॉलोऑन खेल रहे श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 10/1
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने तीसरे दिन के पहले सत्र में श्रीलंकाई टीम को 174 रन के स्कोर पर समेट दिया है। इसी के साथ भारत के पास पहली पारी के आधार पर 400 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है। दिन का खेल शुरू होने पर श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसंका और चरिथ असलंका ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान निसंका ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि इसके बाद बुमराह ने असलंका को आउट कर मेहमान टीम को पांचवा झटका दिया। यहां से श्रीलंकाई टीम संभल नहीं पाई और सिर्फ 13 रन के अंदर अपने आखिरी पांच विकेट गंवाकर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम ने 574 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी को 174 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया ने इसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन दिया और मेहमान टीम ने लंच तक एक विकेट गंवाकर 10 रन बना लिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,392