Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

काली पट्टी बांध और दो मिनट का मौन रख टीम इंडिया ने दी शेन वार्न को श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
काली पट्टी बांध और दो मिनट का मौन रख टीम इंडिया ने दी शेन वार्न को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो चुका है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच का दूसरा दिन शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। खेल शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा गया और भारतीय-श्रीलंका के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। 52 साल के शेन वॉर्न थाइलैंड में बेहोशी की हालत में मिले थे और उन्हें नहीं बचायाय जा सका। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। शेन वॉर्न के अलावा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रोडनी मार्श को भी श्रद्धांजलि दी। मार्श का निधन भी हार्ट अटैक की वजह से गुरुवार रात हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा है कि शेन वॉर्न को राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा किया जाएगा। मॉरिशन ने इस महान क्रिकेट खिलाड़ी के निधन पर दुख जताया। दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज : शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन के नाम हैं। वॉर्न ने लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी। विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे : शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा विवादों की वजह से भी बहुत सु्र्खियों में रहे थे। लिज हर्ले के साथ वॉर्न का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। ये दोनों 2010 से 2013 के बीच साथ थे। इसके बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। वॉर्न ने कैलाहन से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,205