Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महान स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 साल के थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न को हर्ट अटैक आया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उनकी तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, यकीन नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं। दिग्गज पेसर शोएब अख्तर ने लिखा, अभी-अभी महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की दुखद खबर मिली। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दुखी हूं। क्या महान शख्सियत, क्रिकेटर और इंसान थे। शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के महान गेंदबाजों में होती है। विक्टोरिया में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने करियर में 145 टेस्ट, 194 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 708 और वनडे फॉर्मेट में कुल 293 विकेट लिए। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,895