Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जुगराज की हैट्रिक, भारत ने 10-2 से दक्षिण अफ्रीका को रौंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जुगराज की हैट्रिक, भारत ने 10-2 से दक्षिण अफ्रीका को रौंदा
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से रौंद कर एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा भारतीय ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह ने गोलों की हैट्रिक लगा कर टीम को यह बड़ी जीत दिलाई। उन्होंने चौथे, छठे और 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए तीन गोल दागे। उनके अलावा युवा फॉरवर्ड गुरसाहिबजीत सिंह (24, 36) और दिलप्रीत सिंह (25, 58) ने दो-दो, जबकि अनुभवी फॉरवर्ड मनदीप सिंह (27), युवा डिफेंडर अभिषेक लाकड़ा (12) और उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,985